बिहार में ट्रेनिंग ले रहे शिक्षकों के लिए ईद की छुट्टी वाले पत्र को शिक्षा विभाग ने बताया फर्ज़ी
बिहार शिक्षा विभाग ने 8-13 अप्रैल तक शैक्षणिक संस्थानों में ट्रेनिंग ले रहे शिक्षकों के लिए 10-11 अप्रैल (ईद) और 17 अप्रैल (रामनवमी) को छुट्टी वाले पत्र को फर्ज़ी बताया है। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम से जारी एक वायरल पत्र में दावा किया गया था, "10-11 अप्रैल और 17 अप्रैल को अवकाश घोषित किया गया है।"