बिहार में ट्रैक्टर से कुचलकर सब-इंस्पेक्टर की हत्या करने के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

जमुई (बिहार) में अवैध रूप से बालू ले जा रहे ट्रैक्टर द्वारा कुचलकर सब-इंस्पेक्टर प्रभात रंजन की हत्या किए जाने के मामले में मुख्य आरोपी कृष्णा दास ने सरेंडर कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, दास ने गिरिडीह (झारखंड) के एक थाने में सरेंडर किया है। सब-इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में एक अन्य शख्स पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

Load More