बिहार में ट्रैफिक थाने के अंदर पुलिसकर्मियों के ताश खेलने का वीडियो हुआ वायरल
'न्यूज़ 18 बिहार' ने बिहार के भागलपुर के ट्रैफिक थाने में ताश खेल रहे पुलिसकर्मियों का एक वीडियो शेयर किया है। वायरल हो रहा यह वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। 'न्यूज़ 18 बिहार' द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में तीन पुलिसकर्मी नज़र आ रहे हैं जिनमें से एक जवान बिस्तर पर लेटा हुए दिख रहा है।