बिहार में ठंड के चलते टूटी रेल की पटरी, तस्वीर आई सामने
बिहार के गुरपा-गझंडी रेल सेक्शन स्थित यदुग्राम रेलवे स्टेशन के पास शनिवार शाम को रेलवे ट्रैक टूट गया जिसकी तस्वीर सामने आई है। मामले की जानकारी के बाद ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया और ट्रैक की मरम्मत कर दोबारा परिचालन बहाल किया गया। रेलवे अधिकारी ने बताया कि रेलवे ट्रैक के टूटने का मुख्य कारण अधिक ठंड पड़ना है।