बिहार में ठंड से स्कूली छात्र की मौत के बाद केके पाठक के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में एक स्कूली छात्र की कथित तौर पर ठंड से मौत होने के बाद एक अधिवक्ता ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक समेत 3 अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि ज़बरदस्ती स्कूल खुलवाना साज़िश है और ठंड के कारण मौत की ज़िम्मेदारी इन अधिकारियों की है।