बिहार में डायन बताकर की गई दलित महिला की हत्या; आंखें फोड़ी गईं व शरीर पर नहीं थे कपड़े
अरवल (बिहार) में डायन बताकर एक दलित महिला की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजन ने आरोप लगाया है कि महिला की आंखें फोड़ी गईं और उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। मृतका के पुत्र ने बताया कि वह परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां गया था और मां घर में अकेली थी।