बिहार में डायन होने का आरोप लगाकर महिला को पड़ोसियों ने पीटा
बिहार के बांका में एक महिला को डायन बताकर उसके पड़ोसियों द्वारा लाठी-डंडों से पीटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत देकर बताया कि पड़ोस के एक बच्चे की तबीयत खराब होने पर उसे डायन बताया गया है। बकौल पीड़िता, उससे मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आए उसके बच्चों से भी मारपीट की गई।