बिहार में डिप्टी सीएम के रिश्तेदार व आरजेडी कार्यकर्ता को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
गोपालगंज (बिहार) में गुरुवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर व आरजेडी कार्यकर्ता राजेश यादव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। राजेश को दो गोलियां लगी हैं और उन्हें गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौैल रिपोर्ट्स, वह उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मामा प्रभुनाथ यादव के रिश्तेदार हैं।