बिहार में डीज़ल न होने के चलते प्रसूता को नहीं मिली ऐम्बुलेंस; नवजात को लेकर पैदल गई घर

पश्चिम चंपारण (बिहार) के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में ऐम्बुलेंस न मिलने के कारण प्रसूता 2 घंटे के नवजात को लेकर पैदल ही घर चली गई। प्रसूता के परिजन को अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि ऐम्बुलेंस में डीज़ल नहीं है। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि अधिकारियों को डीज़ल की कमी की सूचना एक सप्ताह पहले दे दी गई थी।

Load More