बिहार में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी के बीच 4 नवंबर को किन-किन ज़िलों में सर्वाधिक केस हुए दर्ज?
बिहार में 2023 में 4-नवंबर तक डेंगू के 17,140 मामले सामने आ चुके हैं और नवंबर में 1,210 केस दर्ज हुए। सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, 4-नवंबर को सर्वाधिक 160 केस पटना में दर्ज हुए जिसके बाद सिवान (13), वैशाली (13), सारण (11) और भागलपुर (10) का स्थान रहा। 4-नवंबर को राज्य में कुल 235 डेंगू मरीज़ भर्ती हुए।