बिहार में डॉक्टर के 'मृत' बताने के 10 मिनट बाद चलने लगी बच्ची की सांसें: रिपोर्ट
'न्यूज़ 18' के अनुसार, पूर्वी चंपारण (बिहार) के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा कथित तौर पर मृत बताने के करीब 10 मिनट बाद बच्ची की सांसें चलने लगीं। परिजन के अनुसार, बुधवार रात डिलीवरी के दौरान बच्ची फंस गई थी जिसके बाद डॉक्टर ने कहा कि वह उसे नहीं बचा सके लेकिन बाद में बच्ची की धड़कन लौट आई।