बिहार में डॉक्टर न होने पर कंपाउंडर ने की 28 वर्षीय महिला की नसबंदी, महिला की हुई मौत
समस्तीपुर (बिहार) के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर न होने पर कंपाउंडर द्वारा बबीता देवी नामक 28 वर्षीय महिला की नसबंदी किए जाने का मामला सामने आया है। बबीता के परिजन ने बताया कि नसबंदी के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।