बिहार में ड्यूटी पर जा रहे निजी कंपनी के कर्मचारी की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

मुंगेर (बिहार) में रविवार सुबह ड्यूटी जा रहे इंडियन टोबैको कंपनी (आईटीसी) के प्रेम नारायण सिंह नामक कर्मचारी की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है, ज़िले में शुक्रवार को एक ट्रांसपोर्टर की हत्या हुई थी।

Load More