बिहार में ड्यूटी पर जा रहे दारोगा को बदमाशों ने दौड़ाकर बेल्ट से पीटा
रोहतास (बिहार) में कुछ बहस के बाद बदमाशों द्वारा ड्यूटी पर जा रहे दारोगा को दौड़ाकर बेल्ट से पीटे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कहा कि दारोगा द्वारा अपनी जान बचाने के लिए पिस्टल निकाले जाने पर सभी बदमाश फरार हो गए। मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।