बिहार में ड्यूटी पर शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन को मिलेगा ₹25 लाख का मुआवज़ा
बिहार के पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय प्रशासी समिति की बैठक में फैसला लिया गया है कि राज्य में ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन को अब ₹25 लाख का मुआवज़ा दिया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले शहीद होने वाले बिहार के पुलिसकर्मियों के परिजन को ₹2 लाख का मुआवज़ा मिलता था।