बिहार में छठ के मद्देनज़र लगी ड्यूटी में योगदान न देने पर 27 ट्रेनी अवर निरीक्षक हुए निलंबित

मुंगेर (बिहार) के एसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने 27 ट्रेनी अवर निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। एसपी के अनुसार, छठ पर्व को लेकर पुलिस अकादमी राजगीर के 39 ट्रेनी अवर निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी जिनमें से 27 ने ड्यूटी वाले स्थान पर योगदान नहीं दिया। बकौल एसपी, ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर यह कार्रवाई की गई।

Load More