बिहार में ड्राइविंग सीख रहे पुलिसकर्मी ने सड़क पर खड़े दंपति को मारी टक्कर, वीडियो आया सामने
मधुबनी (बिहार) में बुधवार को जन्माष्टमी की पूजा देखकर पंडाल के बाहर सड़क के किनारे खड़े दंपति को एक पुलिस जीप ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों खतरे से बाहर हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पुलिसकर्मी ड्राइविंग सीख रहा था।