बिहार में तालाब 'गायब' करने के मामले में डीएम ने लिया संज्ञान, कहा- पहले जैसा बनवाएं
दरभंगा (बिहार) में भू-माफियाओं द्वारा मिट्टी भरकर एक तालाब को 'गायब' करने के मामले में ज़िलाधिकारी राजीव रोशन ने संबंधित अधिकारियों को जांच करने के आदेश दिए हैं। ज़िलाधिकारी ने ज़मीन पर बनाई गई झोपड़ी हटाने और तालाब से मिट्टी निकलवाकर उसे पहले जैसा बनवाने के निर्देश दिए हैं। ज़िलाधिकारी ने ज़मीन की जमाबंदी भी रद्द करने को कहा है।