बिहार में तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर बुलडोज़र पर चढ़कर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने काटा केक
बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 34वें जन्मदिन पर आज (गुरुवार) आरजेडी कार्यकर्ताओं ने बुलडोज़र पर चढ़कर ढोलक बजाते व नारे लगाते हुए केक काटा जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। आरजेडी प्रवक्ता ने बताया कि उप-मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पार्टी की ओर से 34 पाउंड का केक काटा जाएगा। पार्टी कार्यालय को फूलों-गुब्बारों से सजाया गया है।