बिहार में तेजस्वी यादव के सामने लगे 'पप्पू यादव ज़िंदाबाद' के नारे, सामने आया वीडियो
बिहार के पूर्णिया में आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती के लिए प्रचार करने पहुंचे पूर्व उप-मुख्यमंत्री व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के सामने जनसभा में लोगों ने 'पप्पू यादव ज़िंदाबाद' के नारे लगाए जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, मंगलवार रात को भी पूर्णिया में तेजस्वी के रोड शो के दौरान पप्पू यादव के समर्थन में नारे लगाए गए।