बिहार में तेजस्वी यादव पर समर्थकों ने जेसीबी से बरसाए फूल, सामने आया वीडियो
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की 'जन विश्वास यात्रा' के दौरान वैशाली में समर्थकों ने उन पर जेसीबी से फूल बरसाए। सामने आए वीडियो में सड़क किनारे जेसीबी को कतारबद्ध खड़ा कर समर्थक फूल बरसाते दिखे। तेजस्वी ने इसका वीडियो अपने 'X' अकाउंट पर शेयर कर लिखा, "स्नेह से उत्पन्न हुजूम के चलते...6 घंटे में 85 किलोमीटर चल पाए।"