हाजीपुर (बिहार) में रूसी सेना के जूते तैयार किए जाते हैं जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इसे बनाने वाली कंपीटेंस एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक शिव कुमार रॉय ने कहा, "हमने 2018 में यह कंपनी शुरू की थी…रूसी सेना के लिए हल्के...फिसलन-रोधी और -40 डिग्री सेल्सियस के मौसम की स्थिति का सामना करने में सक्षम जूते बनाए जाते हैं।"