बिहार में त्योहार रोकने के लिए नए-नए नियम बनाए जा रहे हैं, सीएम को सनातन से नफरत क्यों?: बीजेपी
बिहार में दुर्गा पंडाल से जुड़े नियमों को लेकर बीजेपी ने रविवार को कहा, "हमारे त्योहार पर रोक लगाने के लिए हर रोज़ नए-नए नियम बनाए जा रहे हैं, सनातन धर्म से इतनी नफरत क्यों (मुख्यमंत्री) नीतीश कुमार और (उप-मुख्यमंत्री) तेजस्वी यादव जी?" बीजेपी ने कहा, "दुर्गा पूजा पंडाल में डीजे का उपयोग प्रतिबंधित व बिजली कनेक्शन लेना अनिवार्य क्यों?"