बिहार में थाने की गाड़ी से घूमते हुए लोगों पर धौंस जमाता था शख्स, थानेदार पत्नी हुईं निलंबित

औरंगाबाद (बिहार) के उपहारा थाने की थानेदार किरण कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, थानाध्यक्ष किरण कुमारी के पति पर उनकी सरकारी गाड़ी से घूमने और लोगों पर धौंस जमाकर अवैध रूप से उगाही करने का आरोप है। बकौल रिपोर्ट्स, ग्रामीणों ने उगाही करने का वीडियो बनाकर ऑनलाइन वायरल कर दिया था।

Load More