बिहार में थाने में फंदे से लटका मिला हिरासत में लिए गए 22 वर्षीय युवक का शव
मुंगेर (बिहार) में एक 22-वर्षीय युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली जिसका शव थाने के शौचालय में फंदे से लटका मिला है। बकौल परिजन, पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हुई है और मामले को दबाने के लिए पुलिस आत्महत्या का रूप दे रही है। शराब पीने के आरोप में युवक को हिरासत में लिया गया था।