बिहार में दंगा हुआ नहीं, दंगा फैलाने की कोशिश हुई: राज्य के वित्त मंत्री विजय चौधरी
बिहार के सासाराम व बिहारशरीफ में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा, "दंगा हुआ नहीं, दंगा फैलाने की कोशिश हुई।" वहीं, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, "नवादा में गृह मंत्री अमित शाह के भाषण से स्पष्ट हो गया है कि 'बड़का झुट्ठा पार्टी' (बीजेपी) हताश है और बौखलाहट में है।"