बिहार में 'दहेज में मोबाइल न मिलने पर' शख्स ने की पत्नी की हत्या, 4 माह पहले हुई थी शादी
अररिया (बिहार) में संदिग्ध परिस्थितियों में 22-वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई है और पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को उसके मायकेवालों को सौंप दिया। मृतका के चचेरे भाई ने बताया कि 4 माह पहले उसकी बहन की शादी हुई थी और उसके पति ने दहेज में मोबाइल न मिलने के चलते उसकी हत्या की।