बिहार में दिनदहाड़े तमंचे के बल पर बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से लूटे ₹51 लाख के गहने
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में बुधवार को दिनदहाड़े 3 बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप में घुसकर कथित तौर पर ₹51 लाख के सोने-चांदी के गहने लूट लिए। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बदमाश तमंचे के बल पर लूटपाट करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार, छापेमारी की जा रही है और बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।