बिहार में दीवार फांदकर बीपीएससी की शिक्षक भर्ती के परीक्षा केंद्र में दाखिल हुए अभ्यर्थी
बिहार में शुक्रवार (आज) को बीपीएससी की शिक्षक बहाली के तीसरे चरण की परीक्षा आयोजित की गई जिसमें भागलपुर के एक परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचे कुछ अभ्यर्थी दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते नज़र आए। गौरतलब है कि बीपीएससी ने कहा था कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा।