बिहार में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 1 बच्चे समेत 3 लोगों की हुई मौत
गोपालगंज (बिहार) में सोमवार को राजा दल दुर्गा पूजा पंडाल में ज़्यादा भीड़ होने के कारण भगदड़ मच गई। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि भगदड़ में 1 बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हुई है। भगदड़ के चलते कई लोग घायल भी हुए हैं और फिलहाल इस पंडाल में दर्शन करने पर पाबंदी लगा दी गई है।