बिहार में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ का वीडियो आया सामने
गोपालगंज (बिहार) में सोमवार को राजा दल दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें लोग चीखते-चिल्लाते नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि भगदड़ के कारण एक बच्चे व 2 महिलाओं की मौत हुई थी जबकि कई लोग घायल हुए। ज़िलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने भगदड़ की जांच के आदेश दिए हैं।