बिहार में दूसरी पत्नी संग देख पहली पत्नी ने पति को चप्पल से पीटा, आपस में भिड़ीं दोनों महिलाएं
बिहार के नालंदा स्थित सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को एक महिला दूसरी पत्नी संग देखने के बाद अपने पति को चप्पल से पीटने लगी। वहीं, दूसरी पत्नी बीच-बचाव करने लगी जिसके बाद दोनों महिलाओं में मारपीट हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स पर पहली पत्नी ने उसे झांसा देकर दूसरी महिला से शादी करने का आरोप लगाया है।