बिहार में दो पक्षों में हुई झड़प, ट्रैक्टर से कई लोगों को कुचले जाने का वीडियो आया सामने
वैशाली (बिहार) में ज़मीन विवाद में दो पक्षों में झड़प हो गई जिसमें 5 लोग घायल हो गए हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें एक शख्स कई लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाता हुआ दिख रहा है। दोनों पक्षों से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों पक्षों के 1-1 शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।