बिहार में दोगुना हुआ मुखिया और सरपंच का मानदेय, राज्य कैबिनेट ने दी मंज़ूरी

बिहार कैबिनेट ने सोमवार को हुई बैठक में मुखिया, उप-मुखिया, वॉर्ड सदस्य, सरपंच और पंच का मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी। मुखिया व सरपंच को अब ₹2,500 की जगह ₹5,000/माह, उप-मुखिया व उप-सरपंच को ₹1,200 की जगह ₹2,500/माह और वॉर्ड सदस्य व पंच को ₹500 की जगह ₹800/माह मिलेंगे। यह फैसला 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी होगा।

Load More