बिहार में दोस्त के तिलक में आए दिल्ली-हरियाणा के 3 कारोबारियों का हुआ अपहरण, छुड़ाए गए
भोजपुर (बिहार) में रविवार को दोस्त के तिलक समारोह से लौट रहे दिल्ली-हरियाणा से आए 3-कारोबारियों का अपहरण कर लिया गया। हालांकि, सोमवार को तीनों कारोबारियों को छुड़ा लिया गया और पुलिस ने बताया कि तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, कारोबारियों को छोड़ने जा रहे शख्स ने दोस्तों के साथ मिलकर तीनों का अपहरण किया था।