बिहार में दोस्तों से शर्त लगाकर 150 मोमोज़ खाने के बाद युवक की हुई मौत, पिता को हत्या का शक

गोपालगंज (बिहार) में गुरुवार को दोस्तों से शर्त लगाने के बाद 25 वर्षीय एक युवक ने करीब 150 मोमोज़ खा लिए जिसके बाद तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतक के पिता ने ज़हर देकर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। बकौल पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Load More