बिहार में नए शिक्षकों की नियुक्ति के बाद स्कूलों में क्या होगा छात्र-शिक्षक अनुपात?
बिहार सरकार के मुताबिक, शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रथम चरण में शिक्षकों की नियुक्ति के बाद राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में हर 38 छात्रों पर एक शिक्षक होगा। वहीं, माध्यमिक विद्यालयों में हर 50 छात्रों पर एक शिक्षक होगा। इससे पहले प्राथमिक विद्यालयों में हर 45 छात्रों पर 1 शिक्षक जबकि माध्यमिक विद्यालयों में 88 छात्रों पर एक शिक्षक था।