बिहार में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, ₹18 लाख के नकली नोट हुए ज़ब्त
सीतामढ़ी (बिहार) में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹18,03,500 की कीमत के ₹500 के नकली नोटों के 8 बंडल ज़ब्त किए हैं। आरोपियों के पास से 8,06,000 नेपाली रुपए की कीमत के नकली नोट भी बरामद हुए हैं।