बिहार में नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूटे ₹30000, विरोध करने वाले कर्मी को मारी गोली
मोतिहारी (बिहार) में नैशनल हाईवे-27 पर मंगलवार तड़के एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने विरोध करने पर वहां काम कर रहे एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, नकाबपोश बदमाश ₹30,000 लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर ज़ब्त कर जांच शुरू कर दी है।