बिहार में नदी में नहाने गईं 13 व 17 वर्षीय दो लड़कियों की गहरे पानी में डूबने से हुई मौत
सुपौल (बिहार) में गुरुवार को नदी में नहाने गईं 13 व 17-वर्षीय दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घास काटने गईं 4 लड़कियां नदी में नहाने गईं और इस दौरान दो लड़कियां गहरे पानी में डूब गईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस के पहुंचने से पहले आनन-फानन में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।