बिहार में नया फोन खरीदने के लिए युवक ने अपने अपहरण का नाटक रचकर मां से मांगी फिरौती
बिहार के नालंदा में एक युवक ने अपने अपहरण का नाटक रचकर अपनी मां को वॉट्सऐप कॉल किया और उनसे ₹80,000 की फिरौती मांगी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर युवक को ढूंढ लिया है। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया है कि उसे नया फोन लेना था और घूमने जाना था इसलिए उसने यह नाटक रचा।