बिहार में नल-जल योजना की शिकायत करने गई महिला ने मुखिया के बेटे पर लगाया रेप का आरोप
बिहार के औरंगाबाद स्थित तेयाप पंचायत में एक महिला ने स्थानीय मुखिया के बेटे जयशंकर पासवान पर रेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। बकौल रिपोर्ट, महिला नल-जल योजना से जुड़ी समस्या की शिकायत करने मुखिया के घर गई थी लेकिन मुखिया की अनुपस्थिति में उनके बेटे ने समस्या सुलझाने का झांसा देकर महिला के साथ रेप किया।