बिहार में नवनियुक्त महिला-पुरुष शिक्षकों ने प्रशिक्षण केंद्र में भोजपुरी गाने पर किया डांस
बिहार के अलग-अलग ज़िलों में स्थित प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे नवनियुक्त महिला-पुरुष शिक्षकों के डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गए हैं। जमुई स्थित प्रशिक्षण केंद्र में महिला शिक्षकों ने भोजपुरी गाने 'कमरिया गोले गोले...' जबकि सिवान में पुरुष-महिला शिक्षकों ने हरियाणवी गाने पर डांस किया। हाल ही में बिहार में 1.20 लाख शिक्षकों की नियुक्ति हुई है।