बिहार में नवनियुक्त शिक्षकों को 2 नवंबर को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीपीएससी से चयनित शिक्षकों को 2 नवंबर को गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। वहीं, शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग ने आज (बुधवार) से अगले आदेश तक विभाग के मुख्यालय में घोषित सभी अवकाश रद्द करने व रविवार को भी सभी कार्यालय खुले रखने का आदेश जारी किया है।