बिहार में नशे के आदी शख्स ने धारदार हथियार से पत्नी व 2 बेटियों की गला काटकर की हत्या
बिहार के वैशाली में बुधवार सुबह नशे के आदी एक शख्स ने अपनी 35-वर्षीय पत्नी और 2 बेटियों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पेशे से ड्राइवर है और नशे की लत को लेकर उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता था। बकौल पुलिस, आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।