बिहार में नशे के लिए पैसे न देने पर बेटे ने की विधवा मां की हत्या, कमरे में बंद किया शव
पूर्वी चंपारण (बिहार) में एक शख्स ने नशे के लिए पैसे नहीं देने पर कथित तौर पर अपनी विधवा मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को कमरे में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने महिला के ना दिखने पर इसकी सूचना उसकी बेटी को दी जिसके बाद उसने मायके जाकर अपने भाई से पूछताछ की तो वह भाग गया।