बिहार में नहाने गए 4 बच्चे नदी में डूबे, 3 बच्चों की हुई मौत व एक की तलाश जारी
बिहार के सीतामढ़ी में बागमती नदी में नहाने के दौरान 4 बच्चे डूब गए जिनमें से 3 की मौत हो गई है जबकि एक बच्चे की तलाश जारी है। एसडीआरएफ की टीम लापता बच्चे की खोज में जुट गई है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक मृतक के परिजन के लिए ₹4 लाख के मुआवज़े का भी एलान किया है।