बिहार में नियोजित शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा को लेकर जताई नाराज़गी, कहा- कठिन सवाल पूछे गए
बिहार में सोमवार को नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान कई नियोजित शिक्षकों ने परीक्षा के लिए उचित समय न दिए जाने और कठिन सवाल पूछने समेत कई वजहों को लेकर नाराज़गी जताई। राकेश कुमार नामक नियोजित शिक्षक ने कहा कि बहुत घुमाकर और कठिन सवाल पूछे गए थे।