बिहार में नियोजित शिक्षिकाओं को सरकारी शिक्षिका बनने पर मिलेगा 730 दिन का मातृत्व अवकाश
बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि नियोजित शिक्षिकाओं को राज्यकर्मी का दर्जा मिलने पर 730 दिन का मातृत्व अवकाश और शिशु देखभाल अवकाश मिलेगा। उन्होंने कहा कि बीपीएससी पास शिक्षिकाओं को 730 दिन का अवकाश मिल रहा है। बिहार में सरकारी महिला कर्मियों को केवल दो संतान तक यह अवकाश मिलता है।