बिहार में निष्क्रिय बैंक खातों में पड़े हैं ₹2,600 करोड़, 10 साल से नहीं हुए क्लेम: रिपोर्ट
'हिन्दुस्तान' की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में विभिन्न बैंक शाखाओं के निष्क्रिय खातों में ₹2,600 करोड़ जमा हैं जिन्हें बीते 10 साल में किसी ने क्लेम नहीं किया। भारतीय रिज़र्व बैंक ने इस राशि को उसके सही दावेदारों तक पहुंचाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, देशभर में कई निष्क्रिय बैंक खातों में ₹42,270 करोड़ लावारिस पड़े हैं।